Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बच्चे की मौत के लिए मां पर आरोप

हमें फॉलो करें बच्चे की मौत के लिए मां पर आरोप
लंदन , रविवार, 19 जनवरी 2014 (17:00 IST)
FILE
लंदन। स्कॉटलैंड में पिछले सप्ताह लापता हुए भारतीय मूल के एक 3 वर्षीय लड़के का शव उसी के पुराने घर के पीछे से शनिवार को मिलने पर पुलिस ने इस सिलसिले में उसकी मां को गिरफ्तार किया है।

बच्चे की पहचान माइकेल कुलर के रूप में कर ली गई है। बच्चे की मां रोसदीप (33) इन दिनों ईडनबर्ग में रह रही है। इससे पहले रोसदीप किर्ककाल्डी में रहती थी। पुलिस ने बच्चे का शव यहीं उसके मकान के पीछे से बरामद किया।

पुलिस ने शनिवार को इस सिलसिले में रोसदीप को 24 घंटे की गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद दावा किया है कि वह उसके बेटे माइकल का ही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्कॉटलैंड पुलिस के सहायक मुख्य पुलिस कांस्टेबल मेलकम ग्राहम ने कहा कि ‘बच्चे के शव की शिनाख्त के बाद ही 33 वर्षीय महिला को माइकल की मृत्यु के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है जिसे सोमवार को एडिनबर्ग शेरिफ की अदालत में पेश किया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi