Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमा हयाक के पति को बनाया बंधक

हमें फॉलो करें सलमा हयाक के पति को बनाया बंधक
लंदन (भाषा) , शुक्रवार, 3 अप्रैल 2009 (14:18 IST)
अकेडमी पुरस्कार विजेता सलमा हयाक के पति और प्रसिद्ध उद्योगपति फैंकोइ हेनरी पिनाल्ट को उनके कर्मचारियों ने उनकी कार में बंधक बना लिया। कर्मचारी 1200 लोगों को नौकरी से निकाले जाने की वजह से नाराज थे।

कर्मचारियों ने उन्हें एक बैठक से निकलते हुए उनकी कार में लगभग एक घण्टे के लिए बंधक बनाए रखा। पुलिस के आने के बाद पिनाल्ट को मुक्त कराया जा सका।

मंदी के कारण यह एक महीने में पाँचवी घटना है, जिसमें किसी मालिक को कर्मचारियों की नाराज़गी का शिकार होना पड़ा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi