Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सौ दिन में छह लाख नौकरियाँ-ओबामा

हमें फॉलो करें सौ दिन में छह लाख नौकरियाँ-ओबामा
वॉशिंगटन (भाषा) , सोमवार, 8 जून 2009 (23:52 IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 787 अरब अमेरिकी डॉलर की प्रोत्साहन योजना के तहत आगामी 100 दिनों में देश में 6 लाख नौकरियाँ सृजित करने का वादा किया।

ओबामा सरकार का प्रशासन विकास की विभिन्न परियोजनाओं में अरबों डॉलर लगा रहा है। ओबामा ने 17 फरवरी को इस आशय के अमेरिकन रिकवरी एंड रिइननवेस्टमेंट कानून पर हस्ताक्षर किए थे।

रिकवरी एक्ट अमेरिका के इतिहास में महत्वपूर्ण आर्थिक पैकेज है, जिसका लक्ष्य अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना है।

कैबिनेट की बैठक से पहले ओबामा ने कहा कि सुधार की प्रक्रिया में हमें लंबी दूरी तय करनी है, लेकिन हम सही रास्ते पर जा रहे हैं।

अमेरिका की नई परियोजनाओं की घोषणा उपराष्ट्रपति जोसैफ बिडेन को करनी है। प्रमुख परियोजनाओं में श्रम मंत्रालय समर यूथ जॉब के अंतर्गत 125000 रोजगार सृजित करेगा। इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय 135000 शिक्षा नौकरियों की फंडिंग करेगा, इसमें शिक्षकों, प्रचार्यों और सहायक कर्मचारियों की नौकरियाँ शामिल होंगी।

बिडेन ने कहा हमने रिकवरी अधिनियम के तहत शुरुआती 100 दिनों में अच्छी नींव रखी है और आगामी 100 दिनों में हमने इसे विकसित करने की योजना बनाई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi