Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय ने कनाडा में मनाया स्वतंत्रता दिवस

हमें फॉलो करें अक्षय ने कनाडा में मनाया स्वतंत्रता दिवस
टोरंटो , रविवार, 15 अगस्त 2010 (14:55 IST)
FILE
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने यहाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया और उन्हें अपने बीच पाकर भारतीय कनाडाई फूले नहीं समाए।

43 वर्षीय अक्षय ने हर साल भारतीय स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डुंडास स्क्वेयर पर आयोजित होने वाली भारतीय दिवस परेड में हिस्सा लिया। लोग अक्षय कुमार की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही आयोजन स्थल पर जुटने लगे थे।

इस मौके पर अक्षय कुमार ने कहा कि भारतीय मूल के लोग न केवल गर्व के साथ इतिहास में झाँक सकते हैं बल्कि वे उम्मीदों और प्रतिबद्धताओं के साथ भविष्य पर भी नजर रखते हैं। अक्षय कुमार कनाडा पर्यटन आयोग के भारत में दूत भी हैं।

इस मौके पर भारतीय महावाणिज्य दूत प्रीति सरन ने तिरंगा फहराया और वहाँ मौजूद लोगों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीत गाए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi