Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अलग हो गए थे लादेन, जवाहिरी

हमें फॉलो करें अलग हो गए थे लादेन, जवाहिरी
वॉशिंगटन , शनिवार, 7 मई 2011 (23:24 IST)
एबटाबाद में अमेरिकी सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया ओसामा बिन लादेन और उसके साथी अयमन अल जवाहिरी की राहें छह साल पहले ही जुदा हो गई थीं। अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था।

समाचारपत्र ‘द वाल स्ट्रीट जर्नल’ के मुताबिक एक पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि अकलयदा के भीतर जवाहिरी ने लादेन को हाशिये पर डाल दिया था। दोनों ने वर्ष 1988 में इस आतंकवादी संगठन की स्थापना की थी।

पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि उनके देश में लादेन का पाया जाना शर्मशार करने वाली स्थिति है और अब खुफिया विफलता की जांच की जा रही है।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार उन्होंने लादेन और जवाहिरी के अलग होने के बारे में नहीं सुना था। बीते रविवार को अमेरिकी सुरक्षा बलों की कार्रवाई में लादेन मारा गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi