Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अलाना सीबारन बनीं मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2012

हमें फॉलो करें अलाना सीबारन बनीं मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2012
वॉशिंगटन , गुरुवार, 8 मार्च 2012 (11:58 IST)
सुरीनाम की राजधानी पारामारिबो में आयोजित समारोह में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2012 का खिताब गुयाना की अलाना सीबारन ने जीत लिया।

वैश्विक भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए आयोजित सौंदर्य स्पर्धा के 23वें संस्करण में इस साल मिस इंडिया वर्ल्डवाइड में 35 विभिन्न देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

बिजनेस और मार्केटिंग की छात्रा 19 वर्षीय अलाना सीबारन विजेता घोषित की गईं। कुवैत की अंविता सुदर्शन दूसरे स्थान पर रहीं जबकि इसके बाद का स्थान हासिल किया ऑस्ट्रेलिया की ओलिवा रोजे ने।

बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदसानी आर पूर्व मिस इंडिया वर्ल्डवाइड आरती छाबरिया की मौजूदगी में इससे पहले साल की विजेता अंकिता गजान ने अलाना को ताज पहनाया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi