Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आईएसआई के पूर्व प्रमुख गुल गिरफ्तार

हमें फॉलो करें आईएसआई के पूर्व प्रमुख गुल गिरफ्तार
इस्लामाबाद (भाषा) , रविवार, 4 नवंबर 2007 (22:32 IST)
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख हामिद गुल को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

जियो टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार पुलिसकर्मियों ने गुल को हिरासत में लिया। वे उन्हें वैन में ले गए। पूर्व आईएसआई प्रमुख को जिस समय गिरफ्तार किया गया वह एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गुल ने अपने संबोधन में कहा यह आपपातकाल नहीं है, यह मार्शल लॉ है। एक व्यक्ति ने अपना शासन बचाने के लिए देश को दाँव पर लगा दिया है।

अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि गुल को किस कारण से गिरफ्तार किया गया है। विवादों में घिरे सैन्य शासक ने महत्वपूर्ण मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया है और सुरक्षा एजेंसियों को लोगों को गिरफ्तार करने या उन्हें हिरासत में लेने का अधिकार दे दिया है।

आपातकाल लगाए जाने से कुछ सप्ताह पहले गुल विवादों में घिरे थे। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने जिन व्यक्तियों से अपने जीवन को खतरा बताया है, उनमें गुल भी शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi