Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आतंकियों ने पासपोर्ट देखा और जाने दिया

हमें फॉलो करें आतंकियों ने पासपोर्ट देखा और जाने दिया
मास्को (भाषा) , शुक्रवार, 28 नवंबर 2008 (20:35 IST)
मुंबई के ताज होटल और ट्राइडेंट ओबेराय होटल में छिपे आतंकवादियों ने 17 रूसी बंधकों के पासपोर्ट की जाँच करने के बाद उन्हें जाने के लिए कह दिया। इन 17 बंधकों में नौ रक्षा विशेषज्ञ भी थे। आतंकवादियों द्वारा जाने के लिए कहे जाने के बाद यह लोग होटलों से सुरक्षित बाहर निकल गए।

रूसी शस्त्र सामग्री निर्यात करने वाली कंपनी रोस्बो रोनेक्सपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया था कि भारत में विभिन्न रक्षा परियोजनाओं पर काम कर रहे उसके नौ विशेषज्ञ ताज होटल से सुरक्षित बाहर चले गए हैं।

जानकारी के अनुसार रूसी एअरोफ्लोट एअरलाइंस के चालक दल के आठ सदस्य ट्राइडेंट ओबेराय होटल में रात्रि भोज कर रहे थे। होटल के कर्मचारियों ने विनम्रतापूर्वक उन्हें अपने पीछे आने के लिए कहा और होटल से सुरक्षित बाहर निकाल दिया।

मुंबई में एअरोफ्लोट के एक अधिकारी को यह कहते हुए उद्धृत किया है ट्राइडेंट होटल में दो विमान परिचारिकाएँ जल्दी सोने के लिए अपने कमरों में चली गईं, जिन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका। वेस्टी टीवी चैनल के अनुसार दोनों परिचारिकाएँ ट्राइडेंट ओबेराय होटल में फँसी थीं, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने आज सुबह बाहर निकाला।

कोमरसंत ने अपने लेख टेररिस्ट्स स्लैम द गेटवे आफ इंडिया में लिखा है कि आतंकवादियों ने खासतौर पर अमेरिकी और ब्रिटिश नागरिकों को निशाना बनाया तथा यह हमले अलकायदा की संलिप्तता के स्पष्ट संकेत हैं।

अखबार के अनुसार पूर्व में भारतीय नेतृत्व ने अलकायदा की कथित संलिप्तता के बारे में कहा था, लेकिन इस बार यह स्पष्ट हो गया है कि अलकायदा ने अमेरिका के खिलाफ अपनी लड़ाई इराक और अफगानिस्तान की सीमाओं से बाहर भी छेड़ दी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi