Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आदि मानव की एक और प्रजाति मिली

हमें फॉलो करें आदि मानव की एक और प्रजाति मिली
लंदन , गुरुवार, 25 मार्च 2010 (17:35 IST)
वैज्ञानिकों ने आदि मानव की और प्रजाति की खोज की है जो 30 हजार साल पहले धरती पर निअंडरथल मानव के साथ ही धरती पर रहती थी।

वैज्ञानिकों के एक अंतरराष्ट्रीय दल को साईबेरिया में दो साल पहले मिली एक छोटी सी अँगुली के डीएनए नमूने की जाँच से पता चला है कि मानव जैसा कोई और प्राणी धरती पर था। वैज्ञानिकों ने इसका नाम एक्स-वूमैन रखा है।

वैज्ञानिकों ने इसके आनुवांशिक पदार्थ अनुक्रम तैयार किया है, जिससे पता चला कि वह निअंडरथल और आधुनिक मानव से काफी भिन्न था।

लंदन के प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय के मानव उत्पति शोधकर्ता प्रो. क्रिस स्ट्रिंगर ने इस खोज को बहुत ही उत्साहजनक बताते हुए कहा कि मध्य एवं पूर्व एशिया में मानव की उत्पति की समझ अब भी बहुत कमजोर है और इस डीएनए कार्य ने एक पूरी तरह नई सोच दी है। ऐसा जान पड़ता है कि प्रकृति यह प्रयोग कर रही थी कि मानव कैसे हो और सबसे अंत में हम बच गए।

वैज्ञानिकों की राय में इस नई खोज में यह पहेली भी पैदा कर दी है कि संभवत: मानव के तीन प्रजातियाँ- होमो सैपिएंस, निअंडरथल और एक्स वूमैन साइबेरिया में आपस में एक-दूसरे से मिली होंगी।

पुरातत्वविदों को इस तीसरी प्रजाति की अँगुली साइबेरिया के अलतई पहाड़ पर डेनिसोवा गुफा में मिली थी। इस तीसरी प्रजाति का अस्तित्व धरती पर 48000-30000 साल पहले था। इसी अवधि के दौरान आधुनिक मानव और निअंडरथल भी धरती पर था।

जर्मनी के मैक्स प्लांक इस्टीट्यूट फार इवोल्युशनरी एंथ्रोपोलोजी की टीम ने अपने शोध के आधार पर कहा है कि एक्स-वूमैन, आधुनिक मानव और निअंडरथल मानव तीनों के वंशज करीब 10 लाख वर्ष पहले एक ही थे। इस नई खोज के बाद मानव उत्पति का इतिहास बदलने की जरूरत पडेगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi