Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'आवारा' ऑल टाइम ग्रेट फिल्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें आवारा ग्रेट फिल्म राजकपूर
लंदन (भाषा) , बुधवार, 9 अप्रैल 2008 (18:01 IST)
वर्ष 1951 में बनी राजकपूर अभिनीत फिल्म आवारा के बारे में ब्रिटिश विशेषज्ञों ने कहा है कि यह दुनियाभर में सभी समयों की सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्‍म के रूप में सामने आ सकती है। राजकपूर अभिनीत आवारा ने बड़ी सँख्या में दर्शकों को अपनी ओर खींचा था।

यूनिवर्सिटी ऑफ सैंट एंड्रूज की प्रोफेसर डिना लार्डनोवा और अन्य विशेषज्ञों ने कई बातों के आधार पर कहा है कि साउथ एशियन पापुलर सिनेमा पत्रिका के विशेष संस्करण में आवारा सभी समयों की सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्म के शीर्षक से नवाजी जा सकती है।

लार्डनोवा ने कहा कि मैं भारतीय फिल्मों के बारे में काफी लंबे समय से जानती हूँ और इसके सिवाय भारत के बारे में कुछ भी नहीं जानती। हम राजकपूर के व्यक्तित्व के बारे में भी अधिक नहीं जानते।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi