Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंडोनेशिया में 11 आतंकवादी गिरफ्तार

हमें फॉलो करें इंडोनेशिया में 11 आतंकवादी गिरफ्तार
जकार्ता , शुक्रवार, 8 जुलाई 2011 (17:21 IST)
इंडोनेशिया में पुलिस और उदारवादी मुस्लिमों के खिलाफ हमले की साजिश रचने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अंतन बार्चुल आलम ने मार्च में एक पार्सल बम के जरिए उदारवादी मुस्लिम संगठन को निशाना बनाने की घटना का हवाला देते हुए आज संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने पुलिस और जेआईएल कार्यालय पर हमले की योजना बनाई थी। पार्सल बम से किए गए हमले में चार लोग घायल हो गए थे।

उन्होंने बताया कि इन लोगों को इस सप्ताह की शुरुआत में जकार्ता और जावा द्वीप के अन्य स्थानों से एक चार दिवसीय अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 270 से ज्यादा गोलियों के साथ एक दर्जन से अधिक हथियार बरामद किए गए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi