Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक्यू खान की रिहाई से अमेरिका चिंतित

हमें फॉलो करें एक्यू खान की रिहाई से अमेरिका चिंतित
वॉशिंगटन (भाषा) , शनिवार, 7 फ़रवरी 2009 (12:01 IST)
अमेरिका की विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान के विवादास्पद परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कदीर खान की रिहाई पर चिंता जताई है। खान अभी तक नजरबंद थे।

विदेश मंत्रालय के फोगी बाटम मुख्यालय में फिलिपीन की राष्ट्रपति माकापगल अरोयो के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में हिलेरी ने कहा कि मैं काफी चिंतित हूँ।

पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा खान की रिहाई के निर्णय पर क्लिंटन ने कहा कि हमें इस बारे में काफी कुछ कहना है। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया कि वह पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक की नजरबंदी खत्म किए जाने से खुश नहीं हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गार्डन डुगिड ने कहा कि अमेरिका का मानना है कि खान परमाणु प्रसार के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं और अगर उनकी नजरबंदी खत्म की जाती है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

डुगिड ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारा मानना है कि खान परमाणु गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गंभीर खतरा हैं। खान और उनके सहयोगियों ने ईरान और उत्तर कोरिया को जो परमाणु सहायता उपलब्ध कराई वह अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है और आने वाले समय में यह खतरा बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस बारे में अमेरिकी रुख से अच्छी तरह अवगत है और पाकिस्तान की अदालत द्वारा खान की रिहाई के बारे में पुष्टि करने की हम कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर उनकी रिहाई हुई है तो हमारा मानना है कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। वे परमाणु प्रसार के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं।

कुछ सप्ताह पहले अमेरिका ने उत्तर कोरिया और ईरान जैसे देशों को परमाणु हथियार तकनीक की तस्करी में कथित भूमिका निभाने के लिए अब्दुल कदीर खान और उनके नेटवर्क पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi