Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एफिल टॉवर को बम से उड़ाने की धमकी

हमें फॉलो करें एफिल टॉवर को बम से उड़ाने की धमकी
पेरिस , रविवार, 31 मार्च 2013 (11:11 IST)
FC
पेरिस। बम हमले की चेतावनी मिलने के बाद विश्वप्रसिद्ध एफिल टॉवर को खाली कराना पड़ा। फोन पर मिली धमकी के बाद करीब 1,400 सैलानियों को वहां से हटाया गया।

पुलिस ने जगह की तलाशी ली और किसी भी संदिगध वस्तु को खोज पाने में नाकाम रहने के बाद टॉवर को कल ढाई घंटे बाद खोल दिया गया।

पुलिस ने बताया कि पेरिस के एक उपनगर से स्थानीय समयानुसार रात के 9.30 बजे कॉल आया जिसमें हमले की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि आतंकवाद निरोधी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने पूर्ववर्ती उपनिवेश माली में इस्लामवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान के बाद देश में हमलों की आशंका के बीच फ्रांस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi