Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओबामा ईस्टर मनाने सेन्ट जांस चर्च गए

हमें फॉलो करें ओबामा ईस्टर मनाने सेन्ट जांस चर्च गए
वॉशिंगटन (भाषा) , सोमवार, 13 अप्रैल 2009 (10:54 IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने परिवार के साथ सेन्ट जांस चर्च में ईस्टर मनाया। ओबामा के पदग्रहण करने के बाद ये पहला सार्वजनिक अर्चना कार्यक्रम था।

राष्ट्रपति के आगमन की आशा में लोग लैफायट पार्क में इंतजार करते रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पादरियों को भी जाँच के बाद ही अंदर जाने दिया गया। सेन्ट जांस चर्च हमेशा राष्ट्रपतियों के कारण चर्चा में रहा है। पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश भी इसी चर्च में जाया करते थे। राष्ट्र के चौथे मुख्य कार्याधिकारी जेम्स मैडिसन से अब तक के सभी राष्ट्रपति यहाँ आते रहे हैं।

ओबामा ने 20 फरवरी को राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह से पहले भी इसी चर्च में पूजन-अर्चन किया था। न्यू यार्क के आर्कबिशप एडवर्ड ईगन ने भी अपना अंतिम ईस्टर शहर के सेन्ट पैट्रिक चर्च में मनाया। ईगन गैस्ट्रोइंटेसटाइनल वाइरस से गंभीर रूप से पीड़ित हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi