Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओबामा का सौतेला भाई नशे का सौदागर

हमें फॉलो करें ओबामा का सौतेला भाई नशे का सौदागर
नैरोबी (भाषा) , शनिवार, 31 जनवरी 2009 (22:29 IST)
केन्याई पुलिस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के सौतेले भाई को मारिजुआना रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख जोशुआ ओमोकुलोगोलो ने कहा कि जॉर्ज ओबामा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। उसे राजधानी की हुरुमा पुलिस चौकी पर रखा गया है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उसके पास से मारिजुआना बरामद की। जॉर्ज ओबामा और बराक ओबामा एक ही पिता की संतानें हैं, पर वे एक-दूसरे को नहीं जानते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi