Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओबामा ने हैती के लिए 2.8 अरब डॉलर माँगे

हमें फॉलो करें ओबामा ने हैती के लिए 2.8 अरब डॉलर माँगे
वाशिंगटन , गुरुवार, 25 मार्च 2010 (16:41 IST)
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कांग्रेस से जनवरी में आए भूकंप से तबाह हैती में पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 2.8 अरब डॉलर की राशि आपात कोष में देने की माँग की है।

ओबामा ने यह अनुरोध, संयुक्त राष्ट्र के दानदाता देशों के 31 मार्च को न्यूयॉर्क में होने जा रहे सम्मेलन से एक सप्ताह पहले किया है।

हैती के अधिकारियों की योजना पुनर्निर्माण सहायता के लिए 11.5 अरब डॉलर की राशि माँगने की है।

सीनेट की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष जॉन केरी ने कहा कि सीनेट ओबामा के अनुरोध पर एक विधेयक पेश करने पर विचार कर रही है।

हैती की राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस 12 जनवरी को आए विनाशकारी भूकंप से बुरी तरह तबाह हो गई है। भूकंप के कारण करीब 230,000 लोग मारे गए और 10 लाख से अधिक बेघर हो गए।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi