Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किशोर के पृष्ठभाग में राकेट डालकर चलाया

हमें फॉलो करें किशोर के पृष्ठभाग में राकेट डालकर चलाया
, गुरुवार, 30 अगस्त 2012 (13:16 IST)
FILE
ब्रिटेन में हाल ही में एक आदमी को एक अजीब और क्रूर अपराध के लिए जेल भेजा गया है। 54 वर्षीय स्टीफन ग्रेगोरी ने एक 15 साल के लड़के को ऐसी भयानक सजा दी कि सुनने वाले भी हैरान रह गए। दरअसल स्टीफन को शक था कि वह लड़का परेशान करने के लिए बार बार उसके घर का दरवाजा पीटता था और भाग जाता था।

स्टीफन ने लड़के को पकड़ कर कपड़े सुखाने की रस्सी से उसे बांधकर न सिर्फ बेंत से उसकी पिटाई की बल्कि उसके नितंबों के बीच में आतिशबाजी में काम आने वाला राकेट घुसाकर आग लगा दी।

डर्बीशायर के रहने वाले स्टीफन ग्रेगोरी पर अपहरण तथा उत्पीड़न का आरोप लगा है। कोर्ट ने माना की लड़का स्टीफन का दरवाजा पीटकर भागा था लेकिन उसने ऐसा सिर्फ बालसुलभ शरारत के कारण किया।

जब राकेट जल रहा था तो स्टीफन जोर-जोर से हंस रहा था। स्टीफन का कहना है कि उसने सिर्फ लड़के को डराने के लिए ऐसा किया। वह उसे अहसास दिलाना चाहता था कि अगली बार ऐसी शरारत करने का क्या नतीजा हो सकता है।
webdunia
लड़के के वकील ने मुकदमें के दौरान बताया कि किस तरह स्टीफन ने लड़के को पकड़ कर उसकी पैंट उतारी और उसे बांधकर बेंत से उसकी पिटाई की। जैसे तैसे वहां से भागने के बावजूद लड़के को फिर से पकड़कर स्टीफन के घर लाया गया और एक बार फिर स्टीफन ने उसकी पतलून उतार कर उसके पृष्ठभाग में राकेट घुसा कर चला दिया।

लड़के के अनुसार जब राकेट जल रहा था तो स्टीफन जोर-जोर से हंस रहा था। हालांकि लड़के ने माना कि राकेट के फूटने के पहले ही स्टीफन ने राकेट हटा लिया था। स्टीफन का कहना है कि उसने सिर्फ लड़के को डराने के लिए ऐसा किया। वह उसे अहसास दिलाना चाहता था कि अगली बार ऐसी शरारत करने का क्या नतीजा हो सकता है।

द सन के अनुसार स्टीफन ग्रेगोरी को 14 महीने की सजा सुनाते हुए जज ने कहा कि हालांकि यह स्टीफन का पहला अपराध है लेकिन पीड़ित की कम उम्र देखते हुए और अपराध की अजीब तासीर के मद्देनजर स्टीफन को जेल जाना ही होगा। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi