Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गेथनर का वित्तमंत्री बनना तय

हमें फॉलो करें गेथनर का वित्तमंत्री बनना तय
शिकागो (वार्ता) , शनिवार, 22 नवंबर 2008 (19:35 IST)
अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने टिमोथी गेथनर को देश का नया वित्त मंत्री बनाने की तैयारी कर ली है। कुछ दिनों के भीतर इसकी औपचारिक रूप से घोषणा हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक वित्तमंत्री के पद पर गेथनर की ताजपोशी तय मानी जा रही है। हालाँकि इस पद के लिए लारेंस समर्स भी दौड़ में हैं। अगर किन्हीं कारणों से गेथनर वित्तमंत्री नहीं बन पाए तो समर्स को यह पद मिल सकता है।

जानकारों का कहना है कि समर्स फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। फिलहाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष बेन बर्ननेके हैं। उधर, विदेश मंत्री पद पर न्यूयॉर्क की सीनेटर हिलेरी क्लिंटन की दावेदारी पुख्ता हो गई है।

अखबार का कहना है कि समर्स को राष्ट्रपति का आर्थिक मामलों का सलाहकार भी बनाया जा सकता है। एनबीसी न्यूज के अनुसार ओबामा अपनी टीम के नए सदस्यों का ऐलान सोमवार को कर सकते हैं। उद्योग मंत्रालय न्यू मैक्सिको के गर्वनर बिल रिचर्डसन के खाते में जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi