Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन के एतराज पर प्रदर्शनी से ममी हटी

हमें फॉलो करें चीन के एतराज पर प्रदर्शनी से ममी हटी
फिलाडेलफिया , गुरुवार, 3 फ़रवरी 2011 (12:51 IST)
यहाँ एक संग्रहालय में बहुप्रतीक्षित प्रदर्शनी शुरू होने से कुछ ही दिन पूर्व चीन के एतराज जताने पर प्रदर्शनी से दो ममी तथा कुछ अन्य ऐतिहासिक वस्तुओं को हटा लिया गया है।

संग्रहालय के अनुसार, सभी ऐतिहासिक वस्तुएँ ‘सीक्रेट ऑफ सिल्क रोड’ का हिस्सा थीं। फिलाडेलफिया के ‘यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिलेवेनिया म्यूजियम ऑफ कार्डियोलॉजी एण्ड एंथ्रोपोलॉजी’ में होने वाली यह प्रदर्शनी शनिवार को शुरू होनी है। प्रदर्शनी में दिखाई जाने वाली सभी चीजें कैलिफोर्निया और टैक्सास के संग्रहालयों से बगैर किसी परेशानी के पहले ही पहुँच गई हैं।

पेन संग्रहालय के प्रवक्ता पाम कोस्ती ने कहा कि वह इस बयान से ज्यादा और कोई जानकारी नहीं दे सकतीं की चीनी अधिकारियों ने इन चीजों को प्रदर्शित नहीं करने के लिए अनुरोध किया है।

चीन में नए साल की छुट्टी होने के कारण चीनी अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण पश्चिमी चीन से मिली एक करीब 4000 वर्ष पुरानी संरक्षित ममी थी। ममी के बाल और पलकें अभी तक सलामत हैं। इसके अलावा एक छोटे बच्चे की ममी भी शामिल है जिस पर एक रंगबिरंगा कफन लपेटा हुआ है। इनके साथ ही प्रदर्शनी में चीन की 100 ऐतिहासिक चीजों को प्रदर्शित किया जाना है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi