Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन में पिरान्हा मछली का आतंक

हमें फॉलो करें चीन में पिरान्हा मछली का आतंक
बीजिंग , गुरुवार, 12 जुलाई 2012 (15:23 IST)
FILE
चीन के दक्षिण में स्थित गुआंगझी क्षेत्र के लियुझो शहर में पिरान्हा मछली का आतंक छाया हुआ है। इस शहर से होकर गुजरने वाली नदी में पिरान्हा मछलियों के दो लोगों पर हमले के बाद चेतावनी जारी कर दी गई है और यहां की सरकार ने नदी से जिंदा या मुर्दा इन मछलियों को पकड़ने वालों को 160 डॉलर का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।

लियूझो शहर के अधिकारी वेई योंगवेन ने कहा कि नदी जितने बीच शहर से होकर गुजरती है वहां मछली पकड़ने की इजाजत नहीं है, लेकिन इस इलाके में मौजूद इन खतरनाक मछलियों को पकड़ने के लिए हमने लोगों को शहर में भी पिरान्हा को पकड़ने की इजाजत दी है। नदी में मौजूद इन राक्षस मछलियों को पकड़ने के काम मे मछुआरों की 5 नौकाएं भी हमारी मदद कर रही हैं।

पिरान्हा मछलियां मूलतः दक्षिण अफ्रीका में साफ पानी में पाई जाने वाली बेहद खतरनाक मछलियां हैं, लेकिन आजकल इन्होंने चीन में अपना आतंक मचा रखा है। स्थानीय मीडिया में आई खबरों में बताया गया कि सोमवार को नदी में बोटिंग कर रहे दो लोगों पर इन मछलियों ने हमला करके उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस घटना के बाद से लोगों में इन मछलियों को लेकर दहशत का माहौल होने के साथ-साथ इन्हें खत्म कर देने का जुनून सवार है।

योंगवेन ने बताया कि स्थानीय मत्स्य संघ के 40 से अधिक मछुआरे भी पिरान्हा को पकड़ने के काम में लगे हैं। इन्हें अपनी गिरफ्त में लाने के लिए सूअर के मांस का इस्तेमाल इन्हें ललचाने के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य लोग नदी के किनारों पर लाठियां लेकर पिरान्हा मछलियों के खात्मे के लिए पूरी तरह चौकस हैं।

स्थानीय मीडिया में ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि पिरान्हा मछली को शहर की नदी में संभवतः उन लोगों ने छोड़ा हो सकता है, जो शौक-शौक में इसे सजावटी मछली के रूप में अपने घर लाए होंगे।

हालांकि सर्दियों के मौसम में जब इस प्रांत में तापमान 15 डिग्री से कम हो जाता है तो इतने कम तापमान में पिरान्हा खुद ही मर जाती है और सर्दियों के मौसम की शुरुआत में भी कम ही समय रह गया है, लेकिन लोगों में पिरान्हा का आतंक इतना ज्यादा फैल गया है कि वे किसी तरह का नया खतरा नहीं उठाते हुए जल्द से जल्द शहर में बहने वाली नदी से पिरान्हा मछलियों का खात्मा कर देना चाहते हैं।

पिरान्हा साफ पानी में पाई जाने वाली दुनिया की सबसे छोटी 'राक्षस मछली' मानी जाती है, जो भुक्खड मछली के रूप में भी जानी जाती है। साफ पानी में रहने के कारण नदियों में इसका मिलना आम बात है।

हालांकि यह देखने में काफी छोटी होती है, लेकिन इसका छोटा आकार एक छलावे से ज्यादा और कुछ नहीं। तीखे कंटीले दांतों से ये कुछ ही मिनटों में अपने शिकार का मांस चट कर जाती हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi