Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चेहरे का चरित्र से क्या संबंध?

हमें फॉलो करें चेहरे का चरित्र से क्या संबंध?
-वेबदुनिया डेस्क
क्या चेहरा किसी भी महिला के चरित्र के बारे में जानकारी दे सकता है? क्या आप इस शोध पर भरोसा कर सकते हैं कि अधिक चौड़ी ठोड़ी का अर्थ है कि महिला अपने पति के प्रति वफादार नहीं होगी? वास्तविकता में इसे कोई नियम नहीं माना जा सकता है, लेकिन वैज्ञानिकों का निष्कर्ष है कि बड़ी और चौड़ी ठोड़ी महिला के वफादार न होने की निशानी हो सकती है।

मनोवैज्ञानिकों के एक दल ने परीक्षण किया और इसके लिए उन्होंने युवा महिलाओं के एक दल को चुना और उनसे उनके यौन इतिहास के बारे में सवाल पूछे। इसके बाद पुरुषों के एक ग्रुप ने इन महिलाओं को वांछित भावी साथी के रूप में चुनाव करने को कहा।

उल्लेखनीय है कि इन पुरुषों को सेक्स संबंधी पूछताछ के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया था लेकिन परिणामों में यह पाया गया कि बड़ी ठोड़ी वाली महिलाएँ अधिक सेक्सुअली एक्टिव पाई गईं। उनकी तुलना में छोटी या पतली ठुड्‍डी वाली महिलाओं को कम आकर्षक पाया गया।

उत्तरी अमेरिका के चार विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला कि अगर पत्नी को चुनने की बात आए तो वे अपेक्षाकृत कम मर्दाना चेहरे वाली महिला को चुनेंगे। बड़ी‍ ठोड़ी वाली महिलाओं के बारे में कहा जा सकता है कि उनका यह अंग विकसित होना इस बात का प्रतीक है कि इनमें पुरुष हारमोन टेस्टोस्टेरोन अधिक मात्रा में मौजूद है जो कि इन्हें सेक्स की दृष्टि से अधिक असिर्टिव होती हैं। हालाँकि यह प्रवृत्ति पुरुषों में अधिक पाई जाती है।

पुरुष मानते हैं कि जो महिला सेक्सुअली अधिक सक्रिय होगी, उसके भविष्य में वफादार न होने की अधिक संभावना है। हालाँकि पुरुष हारमोन महिलाओं में पाया जाता है, लेकिन छोटी ठोड़ी वाली या अधिक स्त्रैण दिखने वाली महिलाओं में इसका स्तर कम होता है। इसलिए दीर्घकालीन संबंधों के लिए ऐसी महिलाओं को अधिक उचित माना जाता है।

वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि शारीरिक चेहरा-मोहरा छिपाना संभव नहीं है। विशेष रूप से चेहरे संबंधी विशेषताएँ क्योंकि ये व्यक्ति की आंतरिक, शारीरिक बनावट और उनके हारमोन संबंधी विशेषताओं के बारे में जानकारी देती हैं। इसलिए शोधकर्ताओं का निष्कर्ष है कि औरत का मर्दाना चेहरा उसमें पुरुष हारमोन की अधिकता के कारण अधिक सेक्सुअल असर्टिवनेस को दर्शाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi