Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छरहरी लोहान ने किया हैरान

हमें फॉलो करें छरहरी लोहान ने किया हैरान
लंदन (भाषा) , रविवार, 25 जनवरी 2009 (23:19 IST)
हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान ने न्यूयॉर्क में खरीददारी के दौरान देखने वाले लोगों को हैरान कर दिया। हालाँकि इस हैरानी की वजह उनकी खूबसूरती नहीं बल्कि उनका दुबलापन था।

द डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ महीने पहले तक हृष्ट-पुष्ट दिखने वाली लिंडसे ने अपना वजन हाल में काफी तेजी से घटाया है और न्यूयॉर्क में लोग उन्हें नए रूप में देखकर अचानक पहचान ही नहीं पाए।

माना जा रहा है कि लिंडसे ने कैलोरी को कम करने वाले पेय के जरिये अपना वजन घटाया है। हालाँकि मॉडलिंग में व्यस्तता को भी इसकी वजह बताया जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi