Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टाइम की सूची में बिंदेश्वरी पाठक

हमें फॉलो करें टाइम की सूची में बिंदेश्वरी पाठक
न्यूयॉर्क (भाषा) , शनिवार, 26 सितम्बर 2009 (13:52 IST)
सामाजिक कार्यकर्ता एवं सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वरी पाठक को 2009 के लिए 'पर्यावरण के हीरो' की सूची में शामिल किया गया है। यह सूची टाइम पत्रिका ने तैयार की है।

टाइम की इस सूची में पाठक के अलावा भारतीय मूल के वृत्तचित्र निर्माता माइक एच. पांडेय, अभिनेत्री कैमरान डायज, अफगानिस्तान के प्रिंस मुस्तफा जहेर भी शामिल हैं।

पाठक को वैज्ञानिक एवं अनूठे काम करने वाले लोगों के वर्ग के तहत सूची में शामिल किया गया है, जबकि पांडेय को बतौर नेता एवं दूरदर्शी व्यक्ति के तौर पर सूची में जगह मिली है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi