Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

द डार्क नाइट का पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड पर कब्जा

हमें फॉलो करें द डार्क नाइट का पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड पर कब्जा
लॉस एंजिल्स (वार्ता) , गुरुवार, 8 जनवरी 2009 (15:31 IST)
बेटमेन की फिल्म द डार्क नइट ने इस साल हॉलीवुड के प्रतिष्ठित पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड की पाँच विभिन्न श्रेणियों की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

हर साल दिए जाने वाले इस पुरस्कार के वितरण के लिए आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में द डार्क नाइट को सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्म के चार अन्य श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का सम्मान हासिल किया। इसके अलावा मशहूर अमेरिकी लोकगीत गायक केरी अंडरवुड ने भी तीन ट्रॉफियों पर कब्जा किया।

अंडरवुड को 35 साल तक उम्र वाली सर्वाधिक लोकप्रिय स्टार सिंगर, सर्वश्रेष्ठ गायिका, उनके गाए गीत लास्ट नेम को सर्वश्रेष्ठ लोकगीत के लिए यह सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि उनके पक्ष में लाखों प्रशंसकों द्वारा दिए गए वोटों के कारण उनके लिए यह यादगार रात साबित हुई।

इसके अलावा एडम सेंडलर को सर्वश्रेष्ठ विदूषक, रेस विदरस्पून को सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेत्री और केट हेडसन को 40 साल की उम्र से बड़ी सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेत्री का सम्मान दिया गया। उल्लेखनीय है कि हॉलीवुड के प्रतिष्ठित पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड जनता के मतों के आधार पर हर साल दिए जाते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi