Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नेपाल में बाढ़, 17 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें नेपाल में बाढ़, 17 लोगों की मौत
काठमांडू , रविवार, 6 मई 2012 (23:37 IST)
पश्चिमी नेपाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पोखरा के निकट अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 17 हो गई, वहीं 3 विदेशियों समेत कम से कम 47 लोग अब भी लापता हैं, जिनके जीवित बचने की संभावना बेहद कम है। सुरक्षा बल व्यापक बचाव अभियान चला रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक शैलेश थापा ने बताया- हमने स्थल से अब तक 17 लोगों के शव बरामद किए हैं और तीन यूक्रेनी पर्यटकों समेत लापता हुए 47 लोगों के बचने की बेहद कम संभावना है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने वहां से 8 स्थानीय लोगों को बचाया है। बचाए गए 5 लोगों को चोट आई थी, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi