Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नैंसी पेलोसी को धमकी, एक गिरफ्तार

हमें फॉलो करें नैंसी पेलोसी को धमकी, एक गिरफ्तार
वाशिंगटन , गुरुवार, 8 अप्रैल 2010 (12:25 IST)
अमे‍र‍िकी कांग्रेस की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी को स्वास्थ्य सुधार विधेयक के संबंध में धमकी देने के आरोप में कैलिफोर्निया के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने इस संबंध में अधिक विवरण देने से इनकार करते हुए बताया कि यह मामला कैलिफोर्निया के संघीय न्यायालय में है। सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य विधेयक पारित होने के बाद से ही कांग्रेस के कई सदस्यों को धमकियाँ मिल रही हैं।

इन धमकियों को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन मामलों में जल्द ही कुछ और लोगों को भी हिरासत में लिया जाएगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi