Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाक ने भारतीय कैदियों की सूची सौंपी

हमें फॉलो करें पाक ने भारतीय कैदियों की सूची सौंपी
इस्लामाबाद (भाषा) , बुधवार, 1 जुलाई 2009 (22:41 IST)
पाकिस्तान सरकार ने देश की जेलों में बंद भारतीय कैदियों की सूची बुधवार को नई दिल्ली को सौंपी।

विदेश कार्यालय के एक बयान के अनुसार भारतीय मछुआरों सहित कैदियों की सूची भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी के सुपुर्द की गई है।

बयान में पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय कैदियों की संख्या नहीं बताई गई है, लेकिन राजनयिक सूत्रों के अनुसार इस सूची में 500 से अधिक मछुआरों और 40 से अधिक अन्य कैदियों के नाम हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल मई में हुए एक समझौते के तहत दोनों देशों को हर साल एक जनवरी और एक जुलाई को अपनी-अपनी जेलों में बंद कैदियों की सूची का आदान-प्रदान करना होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi