Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाक में बनती हैं आतंकी साजिशें-अमेरिका

हमें फॉलो करें पाक में बनती हैं आतंकी साजिशें-अमेरिका
वॉशिंगटन (भाषा) , शनिवार, 7 मार्च 2009 (16:39 IST)
अमेरिका ने कहा है कि दुनियाभर में हो रहे आतंकवादी हमलों की ज्यादातर साजिशें पाकिस्तान और अफगानिस्तान में रची जा रही हैं। वह इस समस्या से निपटने के लिए दोनों देशों की मदद का इच्छुक है।

अमेरिका की विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन ने ब्रुसेल्स में यूरोपियाई नेताओं की एक बैठक में शनिवार को कहा कि आतंकवाद की चुनौती हर देश और लोगों के सामने है। उन्होंने लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हाल के हमले की निंदा करते हुए इसे एक और बेतुकी हिंसक कार्रवाई करार दिया।

उन्होंने कहा कि दुनिया में आतंकवाद के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चा हो। यह जरूरी है कि हम लोगों और समुदायों को यह संदेश दें कि हम न तो आतंकवाद को सहन करेंगे और न ही आतंकवाद के सामने अपने हथियार डालेंगे। हिलेरी ने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान दुनियाभर में आतंकवादी गतिविधियों का केन्द्र बने हुए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi