Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पादरियों ने किया 700 लोगों के साथ सेक्स!

हमें फॉलो करें पादरियों ने किया 700 लोगों के साथ सेक्स!
वॉशिंगटन , गुरुवार, 12 अप्रैल 2012 (11:48 IST)
FILE
अमेरिका में पिछले साल करीब 700 लोगों ने कैथोलिक पादरियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के नए आरोप लगाए हैं। अमेरिकी बिशप की ओर से जारी नई रिपोर्ट में कहा गया कि आरोप लगाने वालों में 21 नाबालिग भी शामिल हैं।

‘द यूनाइटेड स्टेट्स कांफ्रेंस ऑफ कैथोलिक बिशप्स’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जिन 683 वयस्कों ने पहली बार ये आरोप लगाए हैं, उनसे जुड़ी ज्यादातर घटनाएं पिछले दशकों की हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि 68 प्रतिशत शिकायतें 1960 से 1984 के बीच घटित हुईं। इसमें कहा गया कि जिन सदस्यों पर ये आरोप लगे हैं उनमें से ज्यादातर या तो मर चुके हैं या फिर चर्चों में उनकी सेवाएं समाप्त हो चुकी है। इनमें से 280 से ज्यादा पर पहले भी आरोप लग चुके हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि आरोप लगाने वालों में 21 नाबालिग हैं जिसमें से सात को पुलिस ने विश्वसनीय माना है जबकि तीन को झूठा माना गया है। तीन अन्य मामलों की जांच जारी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi