Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुतिन का रास्ता साफ, अ‍मेरिका निराश

हमें फॉलो करें पुतिन का रास्ता साफ, अ‍मेरिका निराश
वॉशिंगटन , शनिवार, 28 जनवरी 2012 (12:33 IST)
अमेरिका ने शनिवार को रूस के चुनाव आयोग द्वारा ब्लादिमीर पुतिन को राष्ट्रपति चुनाव में चुनौति देने वाले लिबरल प्रत्याशी को अयोग्य करार दिए जाने पर निराशा व्यक्त किया। रूस में चार मार्च को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं।

रूस के केन्द्रीय चुनाव आयोग ने कहा कि वह ग्रीगोरी यावलिंस्की द्वारा जमा किए गए करीब एक तिहाई हस्ताक्षरों को मान्यता नहीं दे सकता है क्योंकि वह या तो मूल हस्ताक्षरों की प्रतिलिपियां हैं या फिर फर्जी हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलैंड ने कहा कि रूस के केन्द्रीय चुनाव आयोग की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन के खिलाफ खड़े होने के लिए ग्रीगोरी यावलिंस्की को पंजीकृत करने से मना करने पर अमेरिका हताश है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi