Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रणब ने की राइस से चर्चा

हमें फॉलो करें प्रणब ने की राइस से चर्चा
संयुक्त राष्ट्र (वार्ता) , शुक्रवार, 28 सितम्बर 2007 (22:43 IST)
भारत के विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी ने यहाँ अमेर‍िकी विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस के साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों मंत्रियों के बीच कल यहाँ हुई एक बैठक में वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की गई। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करते हुए कई मुद्दों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में दक्षिण अफ्रीका में अगले महीने होने वाली भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, आईबीएसए की दूसरी बैठक की तैयारियों के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया।

इससे पहले मुखर्जी ने ब्राजील के विदेशमंत्री, इजरायल के उप प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री, अल्बानिया, नेपाल और अन्य देशों के नेताओं के साथ मुलाकात की थी।

विदेशमंत्री कल शाम ऊर्जा सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन पर आयोजित होने वाली एक बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए वाशिंगटन रवाना हो गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi