Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रिंस चार्ल्स की चैरिटी बंद

हमें फॉलो करें प्रिंस चार्ल्स की चैरिटी बंद
लंदन , शनिवार, 1 मई 2010 (08:31 IST)
ब्रिटेन में होम्योपैथी को बढ़ावा देने के लिए प्रिंस चार्ल्स द्वारा शुरू की गई चैरिटी को बंद कर दिया गया है। पुलिस द्वारा धोखाधड़ी और धन शोधन के कथित मामले में एक पूर्व अधिकारी को गिरफ्तार करने के बाद चैरिटी बंद की गई।

प्रिंस फाउंडेशन फॉर इंटीग्रेटेड हेल्थ ने एक बयान में कहा कि प्रिंस फाउंडेशन फॉर इंटीग्रेटेड हेल्थ के न्यासियों ने चैरिटी को बंद करने का निर्णय किया है।

फाउंडेशन ने कहा बंद करने की योजना कई महीने पहले से थी और यह सहमति रणनीति का हिस्सा है। चैरिटी में धोखाधड़ी की जाँच के समय न्यासियों ने इसे बंद करने का निर्णय किया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi