Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फ्रीडा पिंटो 'मोस्ट ब्यूटीफुल'

हमें फॉलो करें फ्रीडा पिंटो 'मोस्ट ब्यूटीफुल'
लास एंजिल्स (भाषा) , शुक्रवार, 1 मई 2009 (10:09 IST)
स्लमडॉग मिलियनेयर के स्टार फ्रीडा पिंटो और देव पटेल पीपुल पत्रिका की वार्षिक सौ सबसे सुंदर लोगों की सूची में शुमार किए गए हैं। इसमें समंथा हू स्टार क्रिस्टिना अप्पलेगेट शीर्ष पर हैं।

ऑस्कर विजेता फिल्म की जोड़ी के बारे में अफवाह है कि वे एक-दूसरे के साथ प्रेम की पींगें बढ़ा रहे हैं। इसराइल में साथ दिखने वाली तस्वीरों के बावजूद दोनों ने इस दावे से इनकार किया है। पिंटो इसराइल में अपनी दूसरी फिल्म मिराल की शूटिंग कर रही हैं।

चौबीस वर्षीय पिंटो और 19 वर्षीय पटेल की स्लमडॉग ने आठ ऑस्कर पुरस्कार जीते हैं। पत्रिका के ताजा अंक के कवर पर मौजूद अप्पलगेट को स्तन कैंसर से उनकी बहादुर लड़ाई के लिए सराहा जाता है।

अमेरिकी प्रथम महिला मिशेल ओबामा भी सूची में शामिल हैं, जिसमें अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की भरमार है।

ऑस्कर विजेता अभिनेत्री और हाल ही माँ बनी हेली बेरी भी इसमें यम्मी मम्मी क्रिस्टिना एगुइलेरा के साथ मौजूद हैं।

हाल ही में वेनिटी फेयर की सबसे सुंदर महिलाओं की सूची में शीर्ष पर रहने वालीं हॉलीवुड सुपरस्टार एंजलीना जोली ने भी पीपुल की सूची में जगह बनाई है।

महिलाओं के दबदबे वाली सूची में कुछ सुंदर पुरुषों को भी जगह मिली है, जिनमें हाईस्कूल म्यूजिकल स्टार जाक एफ्रान, ब्रिटिश अभिनेता रॉबर्ट पैटिन्सन और शानिंग टाटुम शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi