Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ब्रिटेन में मस्जिद पर हमला, पुलिसकर्मी सहित 4 घायल

हमें फॉलो करें ब्रिटेन में मस्जिद पर हमला, पुलिसकर्मी सहित 4 घायल
लंदन , रविवार, 16 जून 2013 (12:42 IST)
FILE
लंदन। ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर में एक मस्जिद में घुसकर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर 1 पुलिसकर्मी समेत 4 लोगों को छूरा भोककर घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात अधिकारियों को शहर के वार्ड एवं इलाके की मस्जिद में बुलाया गया था। सूचना मिलने तक हमलावर ने 4 लोगों को घायल कर दिया था जिसमें 1 पुलिसकर्मी भी शामिल है।

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने शक के आधार पर एक 32 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi