Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय मूल की निक्की हेली की लोकप्रियता बढ़ी

हमें फॉलो करें भारतीय मूल की निक्की हेली की लोकप्रियता बढ़ी
वाशिंगटन , गुरुवार, 21 फ़रवरी 2013 (14:19 IST)
FILE
वाशिंगटन। दक्षिण कैरोलिना की गवर्नर निक्की हेली की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हुई है। यह जानकारी एक हालिया सर्वेक्षण में दी गई। हेली भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं।

हेली की रेटिंग 43.7 फीसदी है, जो दिसंबर 2011 से करीब 9 फीसदी ज्यादा है, तब 34.6 फीसदी पंजीकृत मतदाताओं ने उनके पक्ष में वोट दिए थे।

उनकी प्रवक्ता रॉब गोडफ्रे ने कहा कि गवर्नर हेली ने हमेशा कहा है कि चुनाव में संख्या ऊपर-नीचे होती रहती है, लेकिन उनका ध्यान राज्य में नौकरियों की संख्या पर है और वे खुश हैं कि बेहतर से बेहतर कर रही हैं।

41 वर्षीय हेली भारतीय मूल की दूसरी अमेरिकी महिला हैं, जो अमेरिका की गवर्नर बनी हैं और भारतीय मूल की पहली महिला अमेरिकी गवर्नर हैं।

हेली की लोकप्रियता ऐसे वक्त में बढ़ रही है, जब भारतीय मूल के दूसरे अमेरिकी गवर्नर लुइसियाना के बॉबी जिंदल की लोकप्रियता घट रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi