Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय समलैंगिकों पर अमेरिका की नजर

हमें फॉलो करें भारतीय समलैंगिकों पर अमेरिका की नजर
वॉशिंगटन , गुरुवार, 17 अप्रैल 2014 (10:43 IST)
FILE
वॉशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि वह आपसी सहमति से समलैंगिक संबंध बनाने को असंवैधानिक करार देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद से भारत में समलैंगिकों, उभयलिंगियों और ट्रांसजेंडर की स्थिति पर नजर रख रहा है।

दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के लिए प्रधान उप सहायक विदेश मंत्री रिचर्ड ई होएगलैंड ने कहा कि विश्व में एलजीबीटी लोगों को समान अधिकार दिए जाने की स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन अभी हमारा काम समाप्त नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि विश्व भर में करीब 80 देशों में समलैंगिकता अपराध है और एलजीबीटी लोगों को मनमाने ढंग से गिरफ्तारी, उत्पीड़न, भेदभाव एवं हिंसा का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि पांच देशों में आज भी समलैंगिकता ऐसा अपराध माना जाता है जिसके लिए मृत्युदंड का प्रावधान है।

होएगलैंड ने कहा कि हम भारत में स्थिति पर नजर रख रहे हैं जहां उच्चतम न्यायलय ने आपसी सहमति से समलैंगिक संबंध बनाने को असंवैधानिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका रूस और युगांडा में भी एलजीबीटी स्थिति पर भी नजर रख रहा है जहां समलैंगिक विरोधी कानून बनाए गए हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi