Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत के सामने झुका ‘कमजोर’ इटली

हमें फॉलो करें भारत के सामने झुका ‘कमजोर’ इटली
रोम , गुरुवार, 8 मार्च 2012 (00:37 IST)
FILE
विशेषज्ञ इसे इटली सरकार की पहली बड़ी विदेशी राजनयिक विफलता करार दे रहे हैं जहां दो भारतीय मछुआरों की हत्या के मामले में गिरफ्तार दो इतालवी मरीन का भविष्य एक बड़ी ताकत के रूप में उभर रहे भारत के साथ उसके राजनयिक संकट के गहरा सकता है।

इटली के तेल टैंकर पर तैनात मरीन मास्सिमिलिआनों लातोरे और साल्वातोर गिरोने ने कथित रूप से 15 फरवरी को दो भारतीय मछुआरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मरीन ने कहा कि उनके पोत का पीछा एक छोटा और तेज रफ्तार जहाज कर रहा था।

कई पर्यवेक्षकों ने मरीन के मामले में हस्तक्षेप के इटली के प्रयासों पर सवाल उठाया है जो अब भी भारत के हिरासत में हैं। आलोचकों का कहना है कि इटली इस प्रयास में यूरोपीय संघ को शामिल कर अच्छा कर सकती थी।

भारत की अदालत द्वारा मरीन को जेल में भेजे जाने के बाद कोरिइरे देला सेरा दैनिक ने अपने संपदाकीय में लिखा, 'सरकार ने ढुलमुल और उसके बाद निस्संदेह कमजोर रूख अख्तियार करने के बाद अचानक कदम उठाया है।'

यूरोपीय विश्वविद्यालय संस्थान में कानून के प्रोफेसर फ्रासेस्को फ्रानसिओनी ने कहा पूर्व सरकार के प्रतिनिधियों समेत कई लोगों का इटली में इस बात को लेकर दबाव है कि एक कड़ा रूख अपनाया जाए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi