Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

माइकल जैक्सन नीलामी रोकने में सफल

Auction of Michael Jackson items called off

हमें फॉलो करें माइकल जैक्सन नीलामी रोकने में सफल
लॉस एंजिल्स (भाषा) , बुधवार, 15 अप्रैल 2009 (09:42 IST)
पूर्व किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन से जुड़ी चीजों की अगले सप्ताह होने वाली नीलामी रुक गई है। नीलामी का आयोजन करने वाली संस्था जूलियंस ऑक्शन के कार्यकारी निदेशक मार्टिन नोलन ने बताया कि जैक्सन के कानूनी दल के साथ समझौता होने के बाद नीलामी की कार्रवाई रोक दी गई है।

जैक्सन की प्रबंधन कंपनी ने पूर्व में जूलियंस को सहयोग करते हुए नीलामी के लिए हामी भर दी थी, लेकिन अब वे 22 से 25 अप्रैल के बीच होने वाली नीलामी को रोकने के लिए प्रयास कर रही थी।

नोलन ने कहा कि दोनों पक्ष 22 अप्रैल को होने वाली नीलामी को रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। वस्तुओं का संग्रह माइकल और एमजेजे प्रोडक्शंस को लौटा दिया जाएगा। हालाँकि नोलन ने नीलामी को रोकने के एवज में की गई शर्तों का उल्लेख नहीं किया।

बेवर्ली हिल्स में होने वाली नीलामी में जैक्सन से जुड़ी 1300 से ज्यादा चीजों की बोली लगनी थी, जिनमें पॉपस्टार की राल्स रायस लिमोजिन से लेकर शो के दौरान पहनी गई दर्जनों पोशाकें भी शामिल थीं। नीलामी से करोड़ों डॉलर की कमाई की संभावना व्यक्त की जा रही थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi