Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुशर्रफ ने कांग्रेस को अपने विचार बताए

हमें फॉलो करें मुशर्रफ ने कांग्रेस को अपने विचार बताए
वॉशिंगटन (भाषा) , गुरुवार, 1 अक्टूबर 2009 (08:24 IST)
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सांसदों के एक समूह को अफगान-पाक रणनीति पर अपने विचार बताए। मुशर्रफ इलाके में स्थायित्व लाने के लिए रणनीति पर बात कर रहे थे।

कांग्रेस के सदस्य स्टीव बायर ने कहा मुशर्रफ ने इलाके में स्थायित्व लाने के लिए अपनी दृष्टि से हमें अवगत कराया। उन्होंने पाकिस्तान और अफगानिस्तान की रणनीति पर बात की।

मुशर्रफ को मंगलवार को पाकिस्तान-अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति पर बात करने के लिए कैपिटल हिल बुलाया गया था। बायर ने कहा मुशर्रफ के विचार हमारे लिए बहुत अहम साबित होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi