Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मैक्सिको में एक माह में 127 मौतें

हमें फॉलो करें मैक्सिको में एक माह में 127 मौतें
सिदाद जुआरेज (भाषा) , गुरुवार, 31 जुलाई 2008 (11:47 IST)
मैक्सिको के सिदाद जुआरेज में एक पुलिस अधिकारी तथा 10 लोगों की हत्या के बाद यहाँ मादक द्रव्‍यों से संबंधित हिंसा में इस माह अब तक मरने वालों की संख्या 127 पहुँच गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मादक द्रब्य के माफियाओं के बीच आपसी संघर्ष के चलते अमेरिका से सटे सिदाद जुआरेज शहर में एक पुलिस प्रमुख फ्रांसिस्को वेनटुरा की उस समय हत्या कर दी गई थी जब वे ड्यूटी के बाद अपने वाहन से जा रहे थे।

शहर के जनसुरक्षा कार्यालय ने एक बयान में बताया कि अधिकारी की हत्या के बाद पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक कथित तौर पर स्थानीय पुलिस अधिकारी है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को 2 पुरूषों तथा 1 महिला की हत्या कर दी गई तथा 7 अन्य शवों को शहर के अन्य हिस्सों से बरामद किया गया। शवों पर गोलि‍यों के निशान थे।

पुलिस ने बताया कि इन हत्याओं के बाद इस महीने में यहाँ अब तक 127 लोगों की जान जा चुकी है तथा साल के शुरू से अब तक 600 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi