Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यौन दुष्कर्म के आरोप में महिला गिरफ्तार

हमें फॉलो करें यौन दुष्कर्म के आरोप में महिला गिरफ्तार
न्यूयॉर्क , सोमवार, 10 जनवरी 2011 (20:09 IST)
अमेरिका में 36 वर्षीय एक महिला को 13 साल के किशोर के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह महिला दो बच्चों की माँ है।

महिला का नाम रचेल एन हिक्स है और वह कैलिफोर्निया की रहने वाली है। इंटरनेट पर चैटिंग के दौरान उसकी किशोर के साथ जान पहचान हुई और बाद में वह इस लड़के के साथ फोन पर बातें करने लगी। दोनों के बीच कई बार अश्लील संदेशों का आदान-प्रदान भी हुआ।

समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के अनुसार रचेल पिछले दिनों मैरीलैंड स्थित इस किशोर के घर पहुँची और फिर उसके साथ यौन संबंध बनाए। बाद में दोनों के बीच संदेशों के आदान-प्रदान की जानकारी किशोर के परिजनों को मिल गई और फिर किशोर ने पूरी सचाई बयाँ कर दी।

किशोर के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया और फिर पुलिस इस महिला तक पहुँची। महिला पर बाल उत्पीड़न और दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi