Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रिश्वत, यौन केस में चीनी नेता को जेल

हमें फॉलो करें रिश्वत, यौन केस में चीनी नेता को जेल
बीजिंग , शुक्रवार, 28 जून 2013 (18:58 IST)
FILE
बीजिंग। यौन उत्पीड़न मामले में फंस चुके चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व नेता लेई झेंगकेऊ को रिश्वत लेने के मामले में 13 वर्ष जेल की शुक्रवार को सजा सुनाई गई।

चीन के योगिग क्षेत्र के कम्युनिस्ट पार्टी सचिव रह चुके झेंगकेऊ को इससे पहले अपनी 18 वर्षीय नौकरानी के साथ यौन संबंध बनाते समय वीडियो पर पकड़ा गया था। यह वीडियो क्लिप गत वर्ष नवंबर में देश के इंटरनेट पर फैल गई थी।

लेई को उनके पद से इसके बाद बर्खास्त कर दिया गया था और पिछले महीने उन पर भ्रष्टाचार के मामले में आरोप तय किए गए। भ्रष्टाचार में अधिकतम मृत्युदंड की सजा का प्रावधान है।

उल्लेखनीय है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने नेताओं पर नौकरानियां रखने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi