Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रेप पीड़ित बच्‍ची का किया ऑपरेशन

हमें फॉलो करें रेप पीड़ित बच्‍ची का किया ऑपरेशन
लाहौर , शनिवार, 14 सितम्बर 2013 (19:51 IST)
FILE
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी में सामूहिक बलात्कार की शिकार बनी पांच वर्षीय लड़की की जिंदगी बचाने के लिए चिकित्सकों ने उसके दो ऑपरेशन किए। इस जघन्य अपराध का संज्ञान सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने भी लिया है।

अज्ञात लोगों ने बलात्कार के बाद लड़की को शुक्रवार को सर गंगाराम अस्पताल के नजदीक फेंक दिया था और उसकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने कहा कि सर्विसेज अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी जिंदगी बचाने के लिए दो छोटे ऑपरेशन किए।

तीन सदस्यीय चिकित्सकों की रिपोर्ट में कहा गया है, लड़की गंभीर स्थिति से गुजर रही है। वह मूत्र एवं शौच त्याग करने में अक्षम है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमलावरों ने उसका उत्पीड़न किया।

लड़की का उपचार कर रहे एक चिकित्सक ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा, हमें उम्मीद है कि कुछ दिनों में उसकी स्थिति में सुधार आएगा। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी ने अपराध का स्वत: संज्ञान लिया और पंजाब पुलिस को घटना की रिपोर्ट सौंपने को कहा।

पुलिस ने मुगलपुरा इलाके के पांच संदिग्धों से पूछताछ की है। वे सर गंगाराम अस्पताल के नजदीक जंगली इलाके में लड़की को फेंकने वालों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi