Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लापता विमान के मलबे का कोई सुराग नहीं

रिश्तेदारों ने सबूत मांगा

हमें फॉलो करें लापता विमान के मलबे का कोई सुराग नहीं
पर्थ , रविवार, 30 मार्च 2014 (18:25 IST)
FILE
पर्थ। दुर्घटनाग्रस्त मलेशियाई विमान के मलबे की तलाश के लिए चलाया जा रहे अभियान का अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है और दूसरी ओर यात्रियों के परिजनों ने इस हादसे को लेकर सबूत पेश करने की मांग करते हुए कहा है कि मलेशिया को गुमराह करने वाले बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

चीन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के सैन्य विमानों ने संभावित मलबों को देखा, लेकिन अभी ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। विमान की तलाश का अभियान 22वें दिन में प्रवेश कर गया है। अभियान का केंद्र हिंद महासागर बना हुआ है।

विमान में सवार चीन के यात्रियों के 29 परिजन कुआलालंपुर पहुंच गए हैं। इन लोगों ने कहा कि मलेशियाई अधिकारियो को और पारदर्शी होना चाहिए।

पीड़ित परिजन जियांग हुई ने कहा कि हम सबूत चाहते हैं, हम सच्चाई चाहते हैं और हम अपना परिवार चाहते हैं। उन्होंने मलेशिया से कहा कि वह असमंजस पैदा करने वाली सूचना देने के लिए माफी मांगे। बीते 24 मार्च को मलेशिया ने ऐलान किया था कि विमान हादसे का शिकार हो गया है।

ऑस्ट्रेलियाई समुद्री सुरक्षा प्राधिकरण (एमसा) ने कहा कि शनिवार को 8 विमान और कई पोतों ने 2,52,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में खोजी अभियान चलाया। चीन और ऑस्ट्रेलिया के पोत लापता विमान एमएच-370 के मलबे की शिनाख्त करने में नाकाम रहे।

मलबे के तलाश के अभियान में ऑस्ट्रेलिया, चीन, मलेशिया, जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया और अमेरिका सहित कई देश शामिल हैं।

चीन के समुद्री सुरक्षा प्रशासन के पोत हैक्जुन-01 और चीनी नौसेना के पोत जिंगानशान-2 हेलीकॉप्टरों के साथ तलाशी अभियान में लगे हुए हैं।

मलेशिया एयरलाइंस के इस विमान ने बीते 8 मार्च को कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरी थी और इसके कुछ देर बाद यह लापता हो गया था। इसमें 5 भारतीय नागरिकों सहित 239 लोग सवार थे। इसमें सबसे अधिक चीन के 154 लोग सवार थे।

मलेशियाई सरकार ने सोमवार को विमान के हादसे का शिकार होने का ऐलान किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi