Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लीबिया ने भेजा नए दूत का नाम

संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंध हटाने की भी माँग

हमें फॉलो करें लीबिया ने भेजा नए दूत का नाम
संयुक्त राष्ट्र , शनिवार, 5 मार्च 2011 (15:53 IST)
लीबिया की मुअम्मर गद्दाफी सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् से उसके खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने की माँग करते हुए संयुक्त राष्ट्र में अपने नए दूत की घोषणा की है।

संयुक्त राष्ट्र को भेजे पत्र में लीबियाई सरकार ने गद्दाफी शासन के खिलाफ आवाज उठाने वाले दोनों राजनयिकों को बर्खास्त करने की जानकारी दी है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून को लिखे एक और पत्र में गद्दाफी ने अपने पूर्व विदेश मंत्री अली अब्दुस्सलाम त्रेकी को संयुक्त राष्ट्र में अपना स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त करने की इच्छा जताई है। त्रेकी संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष रह चुके हैं।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता मार्टिन नेर्सिकी ने कहा कि जब कोई देश पत्र लिख कर अपने स्थाई प्रतिनिधि का नाम भेजता है तो उस व्यक्ति को मान्यता मिल जाती है। नेर्सिकी ने कहा कि इन दोनों पत्रों पर विचार किया जा रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi