Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लड़कियों के जीन्स पहनने पर रोक

हमें फॉलो करें लड़कियों के जीन्स पहनने पर रोक
लाहौर (भाषा) , शुक्रवार, 1 मई 2009 (10:13 IST)
पूर्वी पाकिस्तान के शहर लाहौर में महिलाओं के एक प्रमुख कॉलेज ने छात्राओं के जीन्स या शरीर से चिपके परिधान पहनने पर रोक लगा दी है। कॉलेज ने कथित आतंकवादी खतरे के मद्देनजर यह बंदिश लगाई है।

लाहौर के सबसे पुराने शैक्षणिक संस्थाओं में शुमार किन्नर्ड कॉलेज ने कठोर परिधान संहिता लागू की है। इसके अनुसार छात्राएँ सिर्फ सलवार कमीज या ढीले-ढाले पतलून में कक्षाओं में आ सकती हैं। दुपट्टा ओढ़ना भी अनिवार्य बना दिया गया है।

कॉलेज की उपप्रधानाचार्य निकहत खान ने डेली टाइम्स अखबार से कहा कि यह कदम सरकार की अधिसूचना के अनुरूप है और इसका बुर्काधारी महिलाओं द्वारा छात्रों को चेतावनी दिए जाने की अफवाहों से कोई संबंध नहीं है।

खान ने कहा कि जीन्स और टाइट ड्रेस कई साल पहले कॉलेज में प्रतिबंधित किए गए थे, लेकिन नए प्रधानाचार्य को इस प्रतिबंध की जानकारी नहीं थी और लड़कियाँ इसका फायदा उठा रही थीं। छात्रों ने हालाँकि कहा कि नियमों को लागू किए जाने के बाद भय का माहौल है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi