Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विवादास्पद युद्धस्मारक पर पहुंचे जापानी मंत्री

हमें फॉलो करें विवादास्पद युद्धस्मारक पर पहुंचे जापानी मंत्री
टोक्यो , बुधवार, 15 अगस्त 2012 (16:10 IST)
दो जापानी मंत्रियों ने आज द्वितीय विश्व युद्ध में टोक्यो के हथियार डालने की वषर्गांठ पर विवादास्पद युद्ध स्मारक का दौरा किया जिससे एक द्वीपीय विवाद को लेकर दक्षिण कोरिया का गुस्सा भड़कने की आशंका है।

इस दौरे से चीन के भी आक्रामक रूख अपनाने की संभावना है क्योंकि बीजिंग समर्थक कार्यकर्ताओं ने कुछ दूसरे द्वीपों का दौरा किया, जिन्हें लेकर जापान के साथ चीन का विवाद है।

उत्तर कोरिया द्वारा अपहृत जापानियों के मामले को देखने वाले मंत्री जिन मत्सुबारा तथा भू मामलों के मंत्री युइचिरो हाता ने यासुकुनी स्थल का अलग अलग दौरा किया। यह स्मारक युद्ध में मारे गए 25 लाख लोगों के सम्मान में स्थापित किया गया था।

मध्य वामपंथी डेमोकेट्रिक पार्टी आफ जापान के 2009 में सत्ता में आने के बाद से पहली बार मंत्रियों ने इस वषर्गांठ पर यह दौरा किया। 2009 के बाद से सभी तीनों प्रधानमंत्रियों ने अपने कैबिनेट सहयोगियों से इससे दूर रहने को कहा था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi