Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वृहस्पति की एक धारी हुई गायब

हमें फॉलो करें वृहस्पति की एक धारी हुई गायब
लंदन , बुधवार, 12 मई 2010 (22:56 IST)
खगोल विज्ञानियों को प्राप्त ताजातरीन तस्वीरों के अनुसार सौर परिवार के सबसे बड़े ग्रह वृहस्पति की एक धारी विलुप्त हो गई है। वृहस्पति के चारों ओर दो गहरी पट्टियाँ होती थी। एक उत्तरी गोलार्ध और दूसरा दक्षिणी गोलार्ध में।

‘डेली मेल’ ने खबर दी है कि खगोलविदों को वृहस्पति की जो ताजातरीन तस्वीरें प्राप्त हुई हैं, उसमें उसकी निचली पट्टी नहीं दिख रही है। इस कारण से ग्रह के दक्षिणी गोलार्ध में एक हिस्सा कुछ खाली खाली-सा लग रहा है।

इस खबर के अनुसार वर्ष 2009 के अंत में यह पट्टी स्पष्ट थी। बहरहाल अप्रैल की शुरुआत में वृहस्पति जैसे ही सूर्य की छाया से निकला यह बेल्ट गायब हो गया। शौकिया खगोलविद बॉब किंग का इस बदलाव पर पहले पहल ध्यान गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi