Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शनि के चंद्रमा पर जीवन के आसार

हमें फॉलो करें शनि के चंद्रमा पर जीवन के आसार
पेरिस (भाषा) , बुधवार, 24 जून 2009 (21:36 IST)
वैज्ञानिकों का मानना है कि शनि के चंद्रमा एंकेलाडरूस पर विशाल गीजर अपनी सतह से नीचे के समुद्र से पानी पाते हैं। इससे अपने ही सौर मंडल में जीवन पाने के आसार बढ़ गए हैं।

अध्ययन के अनुसार यूरोप के अनुसंधानकर्ताओं ने वाष्प एवं बर्फ की फुहारों में नमक के कण पाए। ये फुहारें अंतरिक्ष में कई सौ किलोमीटर की ऊँचाइयों तक जाती हैं।

यह एंकेलाडूस की बर्फीली सतह से नीचे किसी तरल समुद्र के होने का सबसे मजबूत सबूत है। वैज्ञानिकों को पहले से ही मालूम है कि नन्हें एंकेलाडूस पर जीवन के प्रादुर्भाव के लिए आवश्यक तीन अनिवार्य अवयवों में से दो मौजूद हैं। इनमें से एक ऊर्जा स्रोत है, जो गुरुत्वाकर्षण प्रक्रिया के कारण होने वाले ज्वार-भाटीय उष्मण से होता है।

शनि की परिक्रमा कर रहे कैसिनी अंतरिक्षयान ने एंकेलाडूस में कार्बनिक रसायनों का एक मिश्रण पाया है, जो जीवन को आधार देने में सक्षम है। अब नई खोज में वहाँ तीसरे अवयव पानी की उपस्थिति के प्रमाण मिले हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi