Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सबसे वृद्ध व्यक्ति ने मनाया 113वाँ जन्मदिन

हमें फॉलो करें सबसे वृद्ध व्यक्ति ने मनाया 113वाँ जन्मदिन
टोक्यो (वार्ता) , गुरुवार, 18 सितम्बर 2008 (23:38 IST)
दुनिया के सबसे वृद्ध व्यक्ति जापान के तोमोजी तनाबे गुरुवार को अपना 113वाँ जन्मदिन मना रहे हैं।

तनाबे ने अपनी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के राज बाँटते हुए बताया कि वे आज भी भरपेट भोजन करते हैं और खाने के मामले में कोई कोताही नहीं बरतते।

दक्षिणी जापान के मियाकोनोजू शहर में रहने वाले तनाबे ने बताया कि वे सब्जियाँ खूब खाते हैं और तली हुई चीजों से परहेज करते हैं।

अपनी लंबी उम्र का राज बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने अनुभव के आधार पर कह सकता हूँ कि शराब न पीना मेरी दीर्घायु का प्रमुख कारण है।

पिछले वर्ष गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा सबसे अधिक उम्र वाले पुरुष का खिताब पाने वाले तनाबे को शहर के मेयर ने भी उनके घर जाकर जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने बताया कि उन्हें तले हुए छींगें खाना बहुत पसंद है, लेकिन पिछले कुछ समय से वे तेलयुक्त खाने से परहेज कर रहे हैं। हालाँकि प्रतिदिन दूध पीने की अपनी बचपन की आदत से वह बँधे हुए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi